बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सेंजनी गांव के निकट खेत से साइकिल द्वारा घर लौट रहे दो बालकों को तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी हैं। गंभीर घायल 12 वर्षीय प्रियांशु पुत्र सर्वेश और 14 वर्षीय कपिल पुत्र सुनील को परिवार वाले गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बालकों का इलाज चल रहा है। वही टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।