जहानाबाद: जहानाबाद में टला बड़ा हादसा: ट्रेन-ऑटो की टक्कर में बाल-बाल बचे यात्री, 10 फीट दूर गड्ढे में गिरा ऑटो
पटना–गया रेलखंड पर सेवनन हॉल्ट के पास अवैध क्रॉसिंग पर गया–पटना मेमू (63251) से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पहुंची, ऑटो जब्त हुआ, चालक फरार है। जबकि आगे की कार्यवाही शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे जारी है।