भिवानी: 30 और 31 जुलाई को एचटेट परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश, तीन कंट्रोल रूम बने
आगामी 30 व 31 जुलाई, 2025 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल-विहीन व सुव्यवस्थित संचालन हेतु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबन्ध कर लिए गए हैं। बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन शर्मा ने बोर्ड के अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण ईमानदारी व कत्र्तव्यपरायणता से कार्य करने के निर्देश दिए।