कोटद्वार: कोटद्वार में नर्सरी का गल्ला तोड़कर ₹50 हजार की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
कोटद्वार में नर्सरी के ताले तोड़कर ₹50 हजार की चोरी के आरोपियों देवांग सकलानी और दीपक सिंह को मालन नदी के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा और चोरी की पूरी रकम बरामद की है।