चरखारी: बुंदेलखंड में हरितिमा संवर्धन पर चर्चा, लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट चरखारी को मिला सम्मान
“बुंदेलखंड में हरितिमा संवर्धन एवं भूजल वृद्धि की संभावनाएँ” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट चरखारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने की। लोकपथ की ओर से राजेंद्र ने समूह चर्चा में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव घटाने, जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण टिकाऊ समाधान पर संस्था के प्रयास साझा किए।