बरहरुवा: कंचनजंगा एक्सप्रेस से गिरकर मालदा के रेल यात्री हुए गंभीर रूप से घायल,रेफर
असम कोलकाता कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री रविवार को अहले सुबह तकरीबन 2:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बरहरवा आरपीएफ के तत्परता ने तत्काल ही उक्त घायल को बरहरवा सीएचसी पहुंचाया ।जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय चौधरी के द्वारा प्रारंभिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है।