प्रैस विज्ञप्ति। राज्य स्तरीय कबीर पंथ समाज सुधार सभा हिमाचल प्रदेश की त्रिमासिक बैठक गांव बडैहर में संपन्न हुई। दिनांक 18/10/26 को राज्य स्तरीय कबीर पंथ समाज सुधार सभा हिमाचल प्रदेश की एक महत्व पूर्ण त्रिमासिक बैठक सभा के स्टेट प्रधान श्री मस्त राम बैजनाथ की अध्यक्षता में गांव बड़ैहर जिला हमीर पुर के कबीर भवन और देवी दुर्गा के मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें सभा की ओर से निम्न लिखित निर्णय लिए गए स्टेट कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल के लिए किया जाए,सभा के अधिक से अधिक लाइफ मेंबर बनाए जाएं जिनकी मेंबर शिप 1000 रुपए प्रति मेंबर निर्धारित की गई ,माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से यह भी आग्रह किया गया की कबीर पंथी कल्याण बोर्ड की बैठक शीघ्र अति शीघ्र बुलाई जाए ताकि प्रदेश के कबीर पंथी समुदाय की बहुत ही जरूरी डीमांडों को सेंटर सरकार द्वारा दिए जाने बाली विशेष घटक योजना के अंतर गत फंड का प्रावधान हो सके और उनके विकास के कामों को करवाया जा सके। इसके साथ ही प्रदेश सरकार से यह भी आग्रह किया गया की जब भी सरकारी स्तर पर कोई भी नियुक्तियां की जाएं उनमें आरक्षण रोस्टर को भी पूरी ईमानदारी से लागू किया जाए ताकि जो अनुसूचित परिवार जिनके पास कोई आय का साधन नहीं है उन्हें भी मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही राज्य कार्यकारिणी द्वारा निर्माणधीन कबीर भवन के लिए 25000 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई और गांव बड़ैहर के ही एक गरीब परिवार की तीन लड़कियों और एक लड़के को जिनके पिता का देहांत हो चुका है इस गरीब परिवार के बच्चे पढ़ने में भी बहुत होशियार हैं उनको लगभग 19 हजार पांच सौ रुपए सभा के निम्न लिखित सदस्यों ने मौके पर ही इक्कठे करके दिए श्री देव राज शांडिल सचिव ,श्री विधि चंद कौंडल ने दो दो हजार रुपए ,श्री मस्त राम प्रधान,ज्ञान चंद,राजेश कुमार,विजय कालिया,किशन चंद,जगदेव शास्त्री, ओम प्रकाश भाटिया,जोगिंदर सिंह,लेख राम कौशल,जनक राज कैशियर,सुरेश मियां ने एक एक हजार रुपए और रोशन लाल,जगदीश राम,संतोष कुमार,लश्करी राम,मनोज कौशल आदि ने पांच पांच सौ रुपए यानी कुल 19हजार 500 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए ताकि इस परिवार के बच्चों को पढ़ाई में मदद हो सके इसके साथ ही इस आयोजन पर जितना भी खाने और टेंट आदि का खर्चा हुआ बह स्टेट कैशियर श्री जनक राज जी ने अपनी स्वयं की निधि से खर्च किया इसके साथ ही इन्होंने कबीर उपदेश पत्रिका के संचालन के लिए पत्रिका के संपादक डॉक्टर नरोतम चंद जी को भी अपनी निधि से दो हजार रुपए अतिरिक्त प्रदान किए जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका आभार प्रकट किया।🙏🙏🙏🙏🙏देव राज शांडील महासचिव हिमाचल प्रदेश कबीर पंथ समाज सुधार सभा फोन नंबर 9805518303,जनक राज कैशियर 9418082823