हरदोई: हिंदूनगर में छत पर गए युवक को जहरीले सांप ने काटा,मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2024 मकान की छत पर गए युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, इसका पता होते ही उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पिहानी कोतवाली के हिंदूनगर निवासी विजयपाल का पुत्र कमलेश राठौर मकान की छत पर किसी काम से गया था वंहा उसे जहरीले सांप ने काट लिया।