हरदोई: दलेलपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने काटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव निवासी लज्जाराम का 12 वर्षीय बालक प्रांशु घर के बाहर खेल रहा था।इसी बीच उसे जहरीले सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने पर परिजन उसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया कुछ देर बाद प्रांशु की मौत हो गई।वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।