हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि गंगा व रामगंगा नदियों में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत कंट्रोल रूम प्रभावित तहसीलों में 30 सितम्बर तक चालू रखे जाएं। राहत केंद्रों के लिए स्थान अभी से चिन्हित कर ड्यूटी लगा दी जाये।