हरदोई: कल्लन सराय में बाढ़ के पानी में बहकर गांव पहुंचा मगरमच्छ, खेत के किनारे बैठे मगरमच्छ की वन विभाग को दी गई जानकारी
Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के कल्लन सराय गांव में एक मगरमच्छ देखा गया ग्रामीणों ने खेत के किनारे मगरमच्छ को देखा तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी है जानकारी के मुताबिक पूरे गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ और इस बाढ़ के पानी में बहकर यह मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया। बाढ़ के पानी की वजह से मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका है।