हरदोई: मेडिकल कालेज में एक्सरे के लिए रुपये मांगने का चौकीदार ने लगाया आरोप, पिहानी के कल्यानी गांव के रामसरन को लाया था
Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2024 मेडिकल कालेज में एक्सरे के लिए रुपये मांगने का पिहानी कोतवाली के चौकीदार बलबीर ने आरोप लगाया है। वह पिहानी के कल्यानी गांव के रामसरन को एक्सरे के लिए लाया था।रामसरन ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका गांव से कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था और वह एक्सरे करवाने आया था। वहीं चौकीदार बलबीर ने बताया कि एक्सरे करने वाले कर्मचारी ने इशारे से रामसरन से रुपये मांगे।