Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image
image

इस साल अभी तक चार धाम यात्रा से 288 टन से ज्यादा कूड़ा एकत्र हुआ है। जो कि पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। इसके निवारण के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने एक अभियान संचालित किया है " Carry Me Back " जिसमें यात्रियों को वापिस जाते हुए कूड़े के 1,2,5 किलो तक के थैले नीचे तक लेकर जाने की अपील की जा रही है। अभी तक 2 टन से अधिक कूड़ा केदारनाथ धाम से नीचे लाया जा चुका है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के संयुक्त प्रयासों से इस अभियान को चलाया जा रहा है. यह अभियान जनभागीदारी आधारित स्वच्छता प्रबंधन का एक सफल मॉडल बनकर उभरा है इसके तहत श्रद्धालुओं को अपने साथ लाए गए प्लास्टिक, पानी की खाली बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को धाम में न छोड़कर वापस नीचे लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में तैनात कार्मिकों व स्वयंसेवकों की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान के बारे में बताएं। जो भी लोग केदारनाथ धाम या किसी तीर्थ में यात्रा के लिए आ रहे है। लोगों को जागरूक करें और पहाड़ों को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान अवश्य दें सिर्फ़ दर्शन नहीं, कर्तव्य भी ♻️

MORE NEWS