शिवपुरी नगर: बैराड़ में बिजली का काम करते समय मजदूर को लगा करंट, जिला अस्पताल में भर्ती
बैराड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले रवि जाटव पुत्र मातादीन जाटव उम्र 25 साल ने जानकारी देते हुए बताया की आज गुरुवार की सुबह 9 बजे वह बैराड़ में ही मजदूरी से लाईट का काम करने गया हुआ था। जहां उसको काम करते वक्त तेज करेंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी हैं