शिवपुरी नगर: नरवर थाना क्षेत्र में शराब मैनेजर ने रंजिशन साथियों के साथ मिलकर युवक की गाड़ी में मारी टक्कर, मारपीट और लूट भी की
मगरौनी में रहने वाले पंजाबसिंह परमार पुत्र रामेश्वरसिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात वह अपने भाई के साथ शिवपुरी से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी नरवर थाना क्षेत्र के टपकेश्वर मंदिर से बड़खड़ी के बीच शराब मैनेजर ने पुरानी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ उसकी गाड़ी में टक्कर मारते हुए उसकी एवं उसके भाई के साथ मारपीट की और लूट की।