शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले निगौदा गांव में गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे खेत पर बच्चों के साथ खेलते समय एक 5 साल की मासूम बच्ची पानी की टंकी में गिर गई जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल शिवपुरी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।