पुवायां: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मजदूर घायल, पुवायां सीएचसी में इलाज चल रहा है
पुवायां थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खुटार रोड पर बरगदिया के पास लगभग सुबह 11 बजे हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।घायलों की पहचान बड़ागांव निवासी विनय कुमार और उसका साथी मोनू के रूप में हुई दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।