झांसी: झांसी में पुलिस चौकी के सामने सड़क पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, बुजुर्ग महिला ने भी चलाई लाठी, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 26, 2026 झांसी महानगर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला खंडेराव गेट पुलिस चौकी के ठीक सामने का बताया जा रहा है, जहां बीच सड़क दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग महिला भी लाठी चलाती नजर आ रही हैं। पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क हुए इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।