बिहटा: परेव पुल के पास पुलिस ने छापेमारी कर एक ऑटो से 300 लीटर देसी शराब बरामद की
Bihta, Patna | Apr 5, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र के परेव पुल के पास पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए एक ऑटो व 300 लीटर देसी शराब को बरामद किया है। शराब और ऑटो को पुलिस ने बरामद कर अपने साथ थाने ले आई है। हालांकि शराब के कारोबारी मौके से भाग निकले है। मामला रविवार की दोपहर 2:05 के करीब का बताया गया है।