दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र के डीपीएस मोड़ स्थित प्रियदर्शी नगर में रविवार की रात लड़की को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फा/यरिंग की घटना हुई. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिर/फ्तार किया है. गिरफ्/तार युवक की पहचान प्रियदर्शी नगर, डीपीएस स्कूल के समीप रहने वाले शिवम कुमार के रूप में हुई है. उसके घर से एक पिस्/टल, एक गो/ली, एक खो/खा, एक पि/लेट और 7.08 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. घटना में एक युवक के जख्मी होने की भी सूचना है.
एसडीपीओ अजीत कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि डीपीएस स्कूल के समीप लड़की को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया है. विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और गो/लीबारी भी की गयी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की.
पुलिस ने गो/लीबारी करने के आरोप में शिवम कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से पिस्/टल, एक गो/ली, एक खो/खा, एक पिलेट और 7.08 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शिवम कुमार को गिरफ्/तार कर लिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
एसडीपीओ ने बताया कि गिर/फ्तार शिवम कुमार से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.