इंदौर ब्रेकिंग | शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
इंदौर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 4 अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। कार्रवाई में कुल 56.8 लीटर शराब और बीयर जब्त की गई।
छावनी क्षेत्र में बाइक से हाई रेंज शराब ले जा रहे अंकित सैनी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 बोतल ब्लैक एंड व्हाइट, रॉकफोर्ड व्हिस्की और ओल्ड मॉन्क रम बरामद की गई।
नवलखा में संजू के पास से 50 पाव देशी प्लेन और 50 पाव मसाला शराब जब्त की गई।
रालामंडल और असरावद खुर्द में कार्रवाई करते हुए गीताबाई और मनीष चौधरी के पास से बीयर कैन व देशी शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग के मुताबिक सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
#IndoreNews #ExciseDepartment #LiquorSmuggling #BreakingNews #madhyapradesh_shoutouts__
Indore, Indore | Sep 29, 2026