अभयपुर में मुख्य सड़क खस्ताहाल, ग्रामीण बोले नेता सिर्फ वोट लेने आते, अधिकारी भी गहरी नींद में सो रहे।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। आज एक ऐसी तस्वीर अभयपुर गांव की सामने आई जो विजयपुर से चित्तौड़गढ़ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की वर्तमान स्थिति को दर्शाती है, जो स्मार्ट सिटी बनाने वाली डबल इंजन की सरकार को आइना दिखा रही है, की बड़े बड़े ख्वाब दिखाने वाली डबल इंजन सरकार में गांवों की सड़कों के क्या हाल हो रहे है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है। प्रतिदिन इसी रास्ते से छोटे-छोटे स्कूली बच्चे कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। चारपहिया वाहन और पैदल यात्री भी भारी परेशानी का सामना करते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दुख की बात यह है कि इस सड़क की कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, यहाँ नेता तो सिर्फ चुनाव की टाइम ही आते है, जो वोट लेकर चले जाते है, वादे बड़े बड़े करते लेकिन पूरा कभी किसी ने नही किया, और अधिकारी अपने एसी रूम में कुम्भकर्णी नींद में सोए है।
जिला प्रशासन, संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने पुनः अनुरोध किया कि इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए, ताकि आमजन और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सड़क मरम्मत ओर निर्माण कार्य शुरू नही होने पर विजयपुर चित्तौड़गढ़ मार्ग जाम कर आंदोलन किया जाएगा।