कैरो: कैरो के गजनी गांव में वज्रपात ने छीनी किसान की आजीविका,दुधारू गाय की मौत से 40 हजार रुपये का नुकसान।
कैरो थाना क्षेत्र के गजनी गांव में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की दुधारू गाय की मौत हो गई। इस घटना से किसान को करीब 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, गजनी गांव निवासी किसान बसीराम उरांव अपने परिवार के साथ खेत में धान की रोपाई की तैयारी के लिए बीड़ा लगाने गए थे।