रामपुर बघेलान: दबंगों के आगे बेबस महिला सरपंच, शासकीय भवन की दीवार गिराने का आरोप
सतना। मोहन सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे तमाम दावे उस समय खोखले नजर आते हैं, जब जमीनी हकीकत में महिला जनप्रतिनिधियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में दबंगों के विरोध और दबाव का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायतों में महिला सरपंचों को कार्य करने से रोका जाना या उनके कार्यों में लगातार अड़ंगा डाला जाना, आज भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है।