सतना। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025–26 में एड्स नियंत्रण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटी, ICTC, OST, TI व CSC (VIHAN) के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार, विभागीय समन्वय और पात्र हितग्राहियों तक लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।