लालगंज: सेमरा प्रताप गांव के पास स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच हुए हादसे में घायल युवक को चिकित्सक ने प्रयागराज किया रेफर
लालगंज के सेमरा प्रताप गांव के पास बीते गुरुवार को स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। वही 27 वर्षीय जयप्रकाश को गम्भीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ट्रामा सेंटर के चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया।