राजमहल: राजमहल पुलिस ने जहान टोला गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राजमहल थाना क्षेत्र के जहान टोला गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली कि राजमहल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटी सैफुद्दीन शेख को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।