तारानगर: तारानगर के निजी हॉस्टल में 15 वर्षीय 12वीं के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों ने शिक्षक पर प्रताड़ना के आरोप लगाए
तारानगर में शनिवार सुबह 15 वर्षीय 12वीं क्लास के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।छात्र का शव उसके कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया।मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक छात्र तरुण पुत्र नोपाराम मेघवाल निवासी दलूसर-भनीपुरा है जो न्यू टैगोर स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता था व तारानगर के गुरुदेव हॉस्टल में रह रहता था।