जगदलपुर: बस्तर में प्रधानमंत्री राहत सड़क दुर्घटना योजना व ईडीएआर प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संभाग स्तरीय प्रशिक्षण
बस्तर संभाग में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध चिकित्सा सहायता और राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा 'प्रधानमंत्री राहत सड़क दुर्घटना योजना' एवं ईडीएआर यथा इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट प्रणाली' के लिए कार्यशाला का आयोजन।