आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को जिला स्वास्थ्य समिति, गोपालगंज द्वारा मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों को अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं हृदय अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने बच्चों व उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया और एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया, जहां से उन्हें हवाई मार्ग से अहमदाबाद भेजा जाएगा।
बिहार सरकार की इस योजना के तहत बच्चों का पूरा इलाज बिल्कुल मुफ्त कराया जा रहा है। जिले में अब तक पहचाने गए 149 पीड़ित बच्चों में से 80 की सफल सर्जरी हो चुकी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जन्मजात हृदय रोग के लक्षण दिखने पर निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।
#Gopalganj #BalHridayaYojana #FreeTreatment #DMGopalganj #HealthDepartment #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Gopalganj, Bihar | Jul 27, 2026