दिनांक 26 जुलाई 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार और जिला युवा अधिकारी श्री शशांक मित्तल की उपस्थिति में माय भारत के युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम' संवाद का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने युवाओं को 'माय भारत' पोर्टल से जुड़कर राष्ट्र निर्माण और युवा विकास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला युवा अधिकारी ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को कमला राय कॉलेज, गोपालगंज में "नशा मुक्ति" विषय पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य, राष्ट्रीय स्तर और दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
#Gopalganj #VibrantVillagesProgram #MYBharat #YouthDevelopment #DMGopalganj #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | Gopalganj, Bihar | Jul 27, 2026