दिनांक 26 जुलाई 2026 को गोपालगंज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने गांवों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
समारोह के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, वार्ड सदस्यों और अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक भवनों जैसी जनहित से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभाओं को अधिक प्रभावी बनाना, विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना और ग्रामीणों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
#Gopalganj #PanchayatVikasDiwas #GramSabha #RuralDevelopment #GopalganjAdministration
Panchayati Raj Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Gopalganj, Bihar | Jul 27, 2026