एकमा: गश्ती के दौरान पुलिस ने 88 पीस अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को पकड़ा
Ekma, Saran | Apr 28, 2026 एकमा थाना पुलिस ने मंगलवार को गस्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया ।एएसआई शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में ग्रस्त कर रहे थे। इसी दौरान गजिया पुर गांव के पास एक चिमनी भट्ठा के समीप बाइक पर सामान ले जा रहे युवक ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाइक से 88 पीस शराब बड़ामद किया।