सिमरिया: खेत में मवेशी छोड़ने से रोकने पर किसान पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर
"पन्ना जिले के झिरिया गाँव में दबंगई का खौफनाक मंजर सामने आया है। खेत में मवेशी चराने से मना करने पर किसान पंचम सिंह पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला, लेकिन किसान की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।