कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के दिए निर्देश। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रहे इलाज, भोजन और अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व मरीज-अनुकूल बनाया जाए।
#health #Dondi
#Baloddistrict
289 views | Balod, Chhattisgarh | Jul 10, 2026