बारा: प्राथमिक विद्यालय रमगढ़वा टिकरी में रास्ता न होने से स्कूल जाते समय फिसल कर गिर रहे बच्चे,वीडियो आया सामने
Bara, Allahabad | Jul 30, 2024 प्रयागराज के विकासखंड कौंधियारा अंतर्गत रमगढ़वा टिकरी प्राथमिक विद्यालय में रास्ता न होने की वजह से नौनिहाल कीचड़ भरे रास्ते में फिसल कर गिर रहे हैं,जबकि स्कूल आते और जाते समय विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों का हाथ पकड़ कर विद्यालय तक पहुंचाया जा रहा है,रास्ता न होने की वजह से बड़ी संख्या में नौनिहाल स्कूल भी नहीं जा रहे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है।