बारा: घूरपुर ईदगाह के पास सवारियों से भरी अप्पे गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी,ड्राइवर सहित दो लोग हुए घायल
Bara, Allahabad | Jul 29, 2024 घटना प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर थाना क्षेत्र के घूरपुर ईदगाह के पास की है,जहां पर जसरा की ओर से सवारियां बैठाकर अप्पे गाड़ी प्रयागराज की ओर जा रही थी,अचानक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई,घटना में अप्पे गाड़ी का चालक तथा एक अन्य सवारी घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।