Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

साच विद्युत उपमंडल कार्यालय पर सवाल: सुबह 10:45 बजे तक नहीं मिला कोई अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणों में बढ़ा रोष पांगी (चंबा): जनजातीय क्षेत्र पांगी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्षों पहले विद्युत विभाग का उपमंडल कार्यालय साच में स्थापित किया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग अपने ही उद्देश्य से भटक गया है। गुरुवार सुबह लगभग 10:45 बजे जब हिम संदेश की टीम कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। कार्यालय बंद मिला। इसी दौरान एक बाहरी मजदूर (लेबर) ने जल्दबाजी में कार्यालय का ताला खोला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि विभाग के किसी कर्मचारी ने फोन कर कार्यालय खोलने के लिए कहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। उनका आरोप है कि अधिकांश दिनों में कार्यालय समय के दौरान भी अधिकारी एवं कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहते, जिससे लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बिजली का नया मीटर लगवाना हो, बिल संबंधी कार्य करवाना हो या अन्य विभागीय सेवाएं लेनी हों, लोगों को बार-बार कार्यालय पहुंचना पड़ता है, लेकिन अक्सर संबंधित कर्मचारी नहीं मिलते। इससे आम जनता का समय और धन दोनों व्यर्थ होता है। एक और गंभीर सवाल कार्यालय के स्थानांतरण को लेकर भी उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उपमंडल कार्यालय साच गांव में संचालित होता था, जहां आम लोगों की पहुंच आसान थी। बाद में कार्यालय को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर साच घराट के जंगल क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि कार्यालय को मूल स्थान से हटाकर दूरस्थ स्थान पर क्यों स्थानांतरित किया गया। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को लेकर व्यापक स्तर पर आवाज उठाने को मजबूर होंगे। अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि जब कार्यालय जनता की सुविधा के लिए खोला गया था, तो क्या विभाग उसकी मूल भावना के अनुरूप कार्य कर रहा है, या फिर आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है? #HimachalPradesh #Pangi #Chamba #Electricity #PowerDepartment #PublicIssue #GoodGovernance #Accountability #RuralIndia #BreakingNews #HimSandesh #HimachalNews #PublicService #Transparency #IndiaNews हिम संदेश Pangi Administration DC Chamba Sukhvinder Singh Sukhu Jagat Singh Negi Janak Raj Jairam Thakur

Saach, Chamba | Jul 23, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.