पिपरा: हरिहरगंज एनएच 139 पुरानी बस स्टैंड के पास दो बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल
Pipra, Palamu | Jun 2, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 139 पुरानी बस स्टैंड के समीप रविवार कि रात दो बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लिनिक में लेकर गये। डॉ प्रमोद कुमार ने सोमवार की सुबह 6:00 बताया कि तीनों को सर फूट गया है। घायल बबलू सिंह सहित अन्य दो घायल है।