मानिकपुर: पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पिया विषाक्त पदार्थ, मानिकपुर सीएचसी में उपचार जारी
चित्रकूट: मानिकपुर थाना क्षेत्र के बाल्मीक पूर्वी में घरेलू कलह से परेशान सीता पत्नी लवकुश ने शनिवार रात विषाक्त पदार्थ पी लिया। आरोप है कि पति मारपीट करता, जुआ खेलता और घर का सामान बेच देता था। परिजनों ने उसे सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने सोमवार तड़के 2 बजे बताया महिला की हालत फिलहाल स्थिर है, पुलिस जांच कर रही है।