हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jul 17, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ के बाद की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद गावों में साफ सफाई का कार्य कराया जाये। नालियों की सफाई करायी जाये। सफाई के उपरांत ग्राम प्रधान से प्रमाण पत्र लिया जाये जिस पर बाढ़ से प्रभावित हो चुके 5 लोगों के हस्ताक्षर हों।