हरदोई: कलेक्ट्रेट में डीएम ने बताया शाहाबाद तहसील क्षेत्र में गर्रा नदी का पानी घटना शुरू हुआ,करीब दो फुट घटा पानी
Hardoi, Hardoi | Jul 16, 2024 कलेक्ट्रेट में 4 बजे डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शाहाबाद तहसील क्षेत्र में गर्रा नदी का पानी घटना शुरू हुआ है और करीब दो फुट तक पानी घटा है। डीएम ने बताया कि शाहबाद तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा बाढ़ का प्रकोप हुआ। यहां पर 25 गांव पूरी तरह प्रभावित हुए थे। प्रशासन की ओर से सभी गांव में बाढ़ राहत कैम्प लगाए गए और दोनों टाइम का भोजन लोगों को दिया जा रहा।