हरदोई: मेडिकल कॉलेज में बाइक चुराते जनपद उन्नाव के गांव ठकुराईपुर मोहोरवा निवासी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द
Hardoi, Hardoi | Jul 16, 2024 मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मेडिकल कालेज में बाइक चुराते जनपद उन्नाव के गांव ठकुराईपुर मोहोरवा निवासी सूरज को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस उसे कोतवाली ले गई है।जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के हुसेपुर गांव निवासी राम सच्चे महेश दवा लेने बाइक द्वारा मेडिकल कालेज आया था। उसने अपनी बाइक ओपीडी के पास खड़ी कर दी और दवा लेने चला गया।