हरदोई: शाहाबाद तहसील की ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुर चोरों ओर से बाढ़ में घिरी,एक नाव पर 4 हजार की आबादी निर्भर
Hardoi, Hardoi | Jul 16, 2024 शाहाबाद तहसील की ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुर, मजरा रन्धीरपुर, ललुआपुर, मड़ैया गांव के घरों में बाढ़ का पानी भरा है।चारों तरफ से पानी से घिरे इन गांवों के लोगों का आसपास के शहरी क्षेत्र व बाजारों से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों राहत राहत सामग्री की आस लगाए है। नाव का प्रबंध प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया है।एक नाव पर पांच गांव की करीब 4 हजार की आबादी निर्भर है।