हरदोई: जमुनियापुरवा केहरीपुरवा में बाढ़ से हालात खराब,ग्रामीणों का कहना बड़ी परेशानी,प्रशासनिक मदद मिलने को बताया नाकाफी
Hardoi, Hardoi | Jul 17, 2024 सदर तहसील क्षेत्र के जमुनियापुरवा और केहरीपुरवा में बाढ़ से हालात खराब है इन दोनों गांवों में बाढ़ के पानी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ग्रामीण अपने घर को छोड़कर सड़क पर पन्नी डालकर रहने को मजबूर है।वहीं ग्रामीणों ने बाढ़ में मिलने वाली प्रशासन की राहत सामग्री को नाकाफी बताया और कहाकि तमाम दिक्कतें है तो जानवरों के सामने भी चारा आदि की समस्या है।