जमुई: सिकरडीह मोड़ के पास तीन बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 3 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 3, 2026 सिकरडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक तीसरे बाइक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सिकंदरा बाजार निवासी एलआईसी एजेंट चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों के घायल होने की बातें सामने आ रही हैं। घटना की जानकारी पुलिस को होने के बाद मंगलवार की देर रात 10 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया।