परबत्ता: लगार कटहरा गांव में कई दिनों से लापता व्यक्ति का शव खेत में मिला, कपड़े-चप्पल से हुई पहचान
परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार कटहरा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कई दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव पास के मकई के खेत से बरामद किया गया। शव काफी सड़-गल चुका था। मृतक की पहचान कपड़े और चप्पल के आधार पर अमर सिंह उर्फ भोला सिंह के रूप में की गई है, जो बीते एक अगस्त से लापता थे। मृतक की पत्नी रंजू देवी ने बताया कि उनके पति पिछले कुछ समय से बीमार थे।