बिजनौर: बिजनौर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो दिन से नहीं है डॉक्टर खाली कुर्सी देख वापस लौट रहे मरीज
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2024 बिजनौर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डाक्टर दो दिन से अस्पताल में मौजूद नहीं है। जिसको लेकर लगातार मरीज खाली कुर्सी देखकर वापस लौट रहे हैं। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट पूरेन्द्र कुमार ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि दो दिन से डॉक्टर ना होने के कारण अस्पताल में अन्य डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है।