बिजनौर: गांव जमालपुर पठानी में छत पर गई एक किशोरी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव जमालपुर पठानी में छत पर गई एक 14 वर्षी किशोरी को विद्युत हाई टेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे माही नाम की किशोरी की तड़प तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया सूचना के बाद सीओ सिटी एसडीम सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया।