मोहनलालगंज: ग्राम पंचायत दादुरी खेड़ा में गांव चलो अभियान के तहत BJP नेत्री ने लोगों को किया जागरूक
नगराम ब्लॉक के ग्राम पंचायत दादुरी खेड़ा में गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेत्री सीमा सिंह रावत ने लोगों को जागरूक किया। जनसंपर्क कर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 9 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुँचाया। जनसंपर्क के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को वोट देने के लिए लोगों से अपील किया।